ऋषिकेशसाहित्य

भारतीय साहित्य संगम व कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. धीरेंद्र रांगड़ को वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन से सम्मानित किया।

 

ऋषिकेश। भारतीय साहित्य संगम द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन तथा सम्मान समारोह पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र रांगड़, फिल्म निर्माता डॉ राजेश डोभाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया।

भारतीय साहित्य संगम द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान माला तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के 330 श्रृंखलाएं आयोजित कर विश्व कीर्तिमान बनाए जाने पर वर्ड बुक आफ रिकॉर्ड लंदन द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र रांगड़, डॉ राजेश डोभाल, शंभू प्रसाद भट्ट, संजीव कुमार चौहान तथा डॉ देवीदिन अविनाशी को कृषि मंत्री द्वारा प्रदान किया गया।

कृषि मंत्री जोशी जी ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि कवियों और साहित्यकारों की भूमि रही है जिन्होंने साहित्यिक और सांस्कृतिक चेतना को दिशा और और दृष्टि प्रदान की , उन्होंने कहा कि डॉ रांगड़ ने साहित्य के क्षेत्र में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर उत्तराखंड के नाम को रोशन किया है यह हमारे लिए गौरव की बात है। लंदन बुक के अध्यक्ष डॉ अविनाश दी शकुंडे ने अपने संदेश में संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नये कीर्तिमान स्थापित करने को प्रेरित किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता

डॉ. धीरेंद्र रांगड़ द्वारा की गई। विशेष अतिथि एम आर सकलानी तथा रंगकर्मी विमल बहुगुणा थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर डॉ एम.आर. सकलानी, डॉ राजेश डोभाल,

अरुणा वशिष्ठ, चित्रा शर्मा, किरण नैथानी, दिनेश भट्ट,शंभू प्रसाद भट्ट स्नेहिल, डॉ.एस एन. बडोनी, हर्ष मणि भट्ट आदि ने विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ किया।

कृषि मंत्री जोशी जी ने फिल्म निर्माता स्वप्निल सिन्हा तथा समाजसेवी निरंजन डोभाल को समाज और संस्कृति क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु उन्हें शाल उड़ाकर सम्मानित किया

इस अवसर पर शंभू प्रसाद भट्ट स्नेहिल की धर्म आस्था परिपथ, डॉ मुनेंद्र राम सकलानी की आजादी का अमृत महोत्सव और राजभाषा हिंदी की प्रगति, डॉ राजेश डोभाल की श्रद्धांजलि, श्रीमती अरुण वशिष्ठ की मित्र संस्मरण पुस्तकों का विमोचन किया गया। कवियों एवं साहित्यकारों को “गढ़वाल साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में इस अवसर पर देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, भगवान सिंह रांगड़, विशाल मणि पैन्यूली, सरदार हरचरण सिंह, रमेश पैन्यूली, अनिल कुकरेती,मनोज काला, प्रेमलाल कंडवाल, सुमित्रा पवार, निर्मल रांगड़, हुकुम सिंह रांगड़, विजयपाल, धनपाल सिंह, शूरवीर सिंह, ऊषा भंडारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button