ऋषिकेशटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में यातायात पुलिस द्वारा छात्रों को बांटे गए पुरस्कार।

 

श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में 02-02-2026 को आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में यातायात पुलिस द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता का परिणाम 16.02.2026 को घोषित किया गया, जिसमें विहान रहदेस, साक्षी रावत और सिद्धि ने पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर इन्स्पेक्टर संजय रौथान और टीएसआई श्याम सिंह ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय समिति के सदस्य श्री रतन कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विशाल शर्मा, और कोऑर्डिनेटर सरीका डोगरा, नेहा सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button