ऋषिकेश

ऋषिकेश में महाशिवरात्रि पर पुराणिक वीरभद्र मंदिर के पास भव्य मेले का आयोजन किया।

 

ऋषिकेश। देवभूमि ऋषिकेश की पावन धरती पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पुराणिक वीरभद्र मंदिर के समीप हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ के बीच आयोजित इस मेले ने एक बार फिर धार्मिक आस्था और उत्सव की परंपरा को जीवंत कर दिया।

मेले के आयोजक विक्की मनहास ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मेले के आयोजन का लगभग 30 से 40 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने उत्तराखंड से लेकर चंडीगढ़ तक नॉर्थ इंडिया के विभिन्न स्थानों पर मेले आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि “महाशिवरात्रि का यह पर्व हमारे लिए आस्था और सेवा का अवसर है। हम हर वर्ष की तरह इस बार भी ऋषिकेश की पवित्र भूमि पर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक और सुव्यवस्थित मेले का आयोजन कर रहे हैं।”

मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, रेलगाड़ी और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं महिलाओं के लिए साज-सज्जा, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य उपयोगी वस्तुओं की अनेक दुकानें सजाई गई हैं। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों और खान-पान की स्टॉलों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

इस मेले की एक विशेष बात यह भी है कि इसमें स्थानीय कारोबारियों को अपने उत्पाद बेचने का मंच प्रदान किया जाता है। छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को मेले के माध्यम से बेहतर आमदनी का अवसर मिलता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद मेले का आनंद लिया। धार्मिक आस्था, पारिवारिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सजा यह मेला ऋषिकेश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और भी सुदृढ़ कर रहा है।

Related Articles

Back to top button