ऋषिकेशदेहरादूनप्रशासन

ऋषिकेश नगर निगम से बड़ी घोषणा : चार महीने में प्रदेश की सड़कों से हटेगा गोवंश, गोशालाओं को मिलेगा अनुदान।

 

ऋषिकेश। आज नगर निगम ऋषिकेश में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मेयर तथा राज्य पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोगा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से पशु कल्याण बोर्ड को 60 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसमें से 22 करोड़ रुपये विभिन्न गोशालाओं को आवंटित कर दिए गए हैं।

सुरेंद्र मोगा ने कहा कि आगामी चार महीनों के भीतर प्रदेश की सभी सड़कों से आवारा गोवंश को हटाया जाएगा। इन पशुओं को सुरक्षित रूप से गोशालाओं में रखा जाएगा ताकि सड़क हादसों की संभावना कम हो सके और शहरों की साफ-सफाई व्यवस्था भी बेहतर हो।

उन्होंने बताया कि गोशालाओं में डाले जाने वाले प्रत्येक पशु के भरण-पोषण हेतु 80 रुपये प्रतिदिन की दर से सहायता दी जाएगी। यह राशि पशुओं के भोजन, चिकित्सा और देखभाल पर व्यय होगी।

मेयर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गोवंश की समुचित देखरेख के साथ-साथ प्रदेश की सड़कों को भी सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जाए। इस दिशा में पशु कल्याण बोर्ड, नगर निगम और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button