Blogऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरें

लड़कियों के रैंप वॉक पर हिन्दू संगठन के विरोध के कारण हुआ बबाल।

हिंदू संगठन के लोगों द्वारा रैंप वॉक का विरोध।

विदेशी प्रधानों में रैंप वॉक करती युवतिया।

हाथापाई का वीडियो।

लायंस रॉयल क्लब ऋषिकेश के अध्यक्ष पंकज चाँदनी मिडिया के सामने अपनी बात रखते हुए।

ऋषिकेश में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा शनिवार चार अक्टूबर को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज खेल मैदान में भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए तीर्थनगरी ऋषिकेश के देहरादून मार्ग पर स्थित एक होटल में युवतियों द्वारा पश्चिमी वस्त्रों को पहनकर तैयारियां की जा रही थी। इसी बीच हिंदूवादी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद मामला गर्मा गया।

तीर्थनगरी ऋषिकेश में लायंस क्लब द्वारा दीपावली मेले का आयोजन किया जाता रहा है। जिसके लिए एक होटल में लायंस क्लब द्वारा मिस ऋषिकेश के लिए युवतियों से रैम्प वॉक की तैयारी कराई जा रही थी। जिसकी जानकारी राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र भटनागर को लग गई। जिन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ होटल में पहुंच कर आयोजकों को तीर्थनगरी व हिंदू संस्कृति का हवाला देते हुए पश्चिमी परिधानों के प्रदर्शन पर रोक लगाने की बात कही। इसी बीच होटल मालिक का पुत्र अक्षत गोयल ने मौके पर पहुंच कर हिन्दू शक्ति संगठन के लोगों से अभद्रता करना शुरू कर दिया, जिसके बाद मामला बिगड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि कई लोगों को बीच बचाव करना पड़ा। वहीं आयोजक तैयारियों में भारतीय संस्कृति व उत्तराखंड के परिधान को स्थान देना ही भूल गए और उत्तराखंड की बेटियां पश्चिमी संस्कृति वाले कम वस्त्रों में रैम्प वॉक करती नजर आई।

 

इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र भटनागर ने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश को हिंदू आस्था के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म महिलाओं को पूरे वस्त्रों में रहना सिखाता हैं। उन्होंने होटल में चल रहे युवतियों के कम वस्त्रों वाले मॉडलिंग शो का विरोध किया। उन्होंने कहा कि युवतियों और महिलाओं का कम वस्त्रों को पहनना हिंदू संस्कृति में नहीं है। उन्होंने रैम्प वॉक कर रही युवतियों को समझाया कि उनके द्वारा कम वस्त्रों में प्रदर्शन करना तीर्थनगरी ऋषिकेश और पहाड़ से आने वाली बच्चियों और महिलाओं की भावनाओं को प्रभावित कर सकता है।

 

वहीं दूसरी ओर क्लब के प्रेसिडेंट पंकज चंदानी ने कहा कि उनके क्लब द्वारा यह आयोजन मिस ऋषिकेश के चयन के लिए किया जा रहा है। जिससे बच्चियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि क्लब किसी की भी भावनाओं को आहत नहीं करना चाहता है।

Related Articles

Back to top button